आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार में लॉकडाउन होने से मिठाई की दुकानें भी बंद हो गयी। बची हुई मिठाईयों को दुकानदारों ने मुसहर बस्ती में बांट दिया। उक्त मिठाई को खाने से करीब आधा दर्जन बच्चों की तबियत खराब हो गयी। सभी बच्चों को लाटघाट बाजार में मेडिकल स्टोर से दवा दिया गया।
इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हुआ। बीमार होने वालों में 20 वर्षीय पुष्पा, और 15 वर्षीय पूजा सहित करीब आधा दर्जन बच्चे शामिल हैं। यह सभी जीयनपुर कोतवाली के मोचीपुर गांव के निवासी हैं। सभी को मिठाई खाने के बाद इनके पेट में दर्द और उल्टी होने लगी।
तबीयत खराब होने पर घर के लोग लाटघाट कस्बे में चौक पर आए मेडिकल हाल से दवा लिए, तो उन्हें राहत हुई। लाटघाट बाजार के दुकानदारों ने बची हुई मिठाईयों को बांटा था। मोचीपुर मुसहर बस्ती में 28 मार्च 29 मार्च को मिठाई के दुकानदारों द्वारा बस्ती में मिठाई बांटी थी।
जिसे खाने से आधा दर्जन बच्चे बीमार हो गए। बता दें कि लाक डाउन होने से मिठाई की दुकानें बंद कर दी गई। उसके अंदर मिठाइयां जो खराब होने लगी तो उसे लोगों ने इधर-उधर बांटना शुरू किया। खराब मिठाई खाकर मुसहर बस्ती के बच्चे बीमार हो गए।