फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो कारों की टक्कर में छह घायल, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में नंद फ्यूल पंप के पास मंगलवार को अर्टिगा और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए लालगंज अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कटघर निवासी अंकुर सिंह पुत्र अशोक सिंह अपनी अर्टिगा कार से नंद फ्यूल पंप पर तेल भरवाने गए थे। पेट्रोल पंप के पास बने कट से निकलते समय उनकी कार सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। अर्टिगा में दो, जबकि स्विफ्ट में चार लोग सवार थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। स्विफ्ट में सवार आशीष द्विवेदी (50) पुत्र सुरेंद्र द्विवेदी निवासी महावनपुर, थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर के निवासी होने की जानकारी मिली है। अन्य घायलों के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को सुरक्षित करा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें