फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे 1500 युवा, 430 को मिला रोजगार

विज्ञापन
रोजगार मेले में पंजीकरण कराते बेरोजगार। स्रोत-सूचना कार्यालय - फोटो : 1
विज्ञापन
सोमवार की सुबह से ही कृषक विद्यालय इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर मार्टीनगंज परिसर में युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। किसी के हाथ में शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की फाइल थी तो कोई साक्षात्कार की तैयारी में जुटा था। हर चेहरे पर नौकरी पाने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

मौका था दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का। यहां 20 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार देने के लिए अपने स्टॉल लगाए। दिनभर चली चयन प्रक्रिया के बाद 430 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन हुआ, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 1500 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और मार्केटिंग सेक्टर की कंपनियों ने युवाओं की योग्यता और कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

चयनित युवाओं को कार्यक्रम के दौरान ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य राम सूरत राजभर के प्रतिनिधि राम सागर राजभर ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला मंत्री श्रीराम स्वारथ राजभर ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण कर चयन प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस दौरान सर्वोदय महाविद्यालय की प्राचार्या प्रेमलता राय, सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, अपर सांख्यिकी अधिकारी मखन्जू राम प्रजापति, कृषक विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योति राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें