फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परछन का सेल्फी लेने के विवाद में मारपीट, पथराव , छह घायल

Wed, 02 May 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मुहल्ला अमिलो में जारही बारात के दौरान हुई मार पीट में महिलाएं सहित आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना से आक्त्रसेशित दर्जनों महिलाओं ने मुबारकपुर थाना पहुंचकर आरोपियों की तुरंत ग्रिफ्तारी की मांग करते हुए थाना घेर ली। करीब एक घंटे बाद पुलिस तहरीर लेकर मामला शांत कराई। महिलाएं चेतावनी देते हुए घर चली गयी।

बुधवार को शाम साढ़े सात बजे अमिलो निवासी हरिहर राजभर के पुत्र संजय राजभर की बारात रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव जारही थी। जिसके लिए डीह बाबा के स्थान पर परछन के दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ों द्वारा महिलाओं का वीडियो बनाने और सेल्फी लेने पर महिलाओं के द्वारा विरोध किया गया तो मामला उग्र हो गया और हाथापाई होने के साथ ही ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


जिसमे लालजी 22 पुत्र फूलचन्द, मैनावती 30 पत्नी परमेश्वर, राजकुमार 30 पुत्र झारखंडी, उर्मिला 38 पत्नी झिंनक राजभर, दुर्गावती 40 पत्नी फूलचन्द राजभर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर डायल 100 नम्बर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


और घायल सहित गांव की दर्जनों महिलाओं ने थाना पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द भेजवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गयी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें