फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1.37 करोड़ से बनेगी छह पुलिया, मार्ग भी होगा दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शारदा सहायक खंड 23 नहर पर छह स्थानों पर नई पुलिया का निर्माण होगा। इसके अलावा नहर के मार्गों का भी मरम्मत कराया जाएगा। इस पर 1.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य कराए जाने की बाबत सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में मुख्यरूप से शारदा सहायक खंड 32 और खंड 23 नहर की कई शाखाएं हैं। इनके किनारे आवागमन के लिए जहां पिच मार्ग बना है वहीं, कई स्थानों पर रजबाहों व माइनरों को पार करने के लिए पुलिया का भी निर्माण हुआ है। इसमें से ठेकमा से लालगंज जाने वाली शारदा सहायक खंड 23 नहर मार्ग कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। शासन की तरफ से नहर मार्ग का मरम्मत कराए जाने के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा ठेकमा, लालगंज, टीकरगाढ़ में दो-दो नई पुलिया के निर्माण के लिए 57 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। सिंचाई विभाग की ओर से कार्य कराने जाने संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। नई पुलियों और सड़क के निर्माण का काम जल्द ही शुरू होगा। पुलियों व मार्गों का निर्माण हो जाने से उससे जुड़े गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

00

शारदा सहायक खंड 23 पर छह नई पुलिया का निर्माण होगा। इसके अलावा 10 किमी जर्जर ठेकमा-लालगंज नहर मार्ग का मरम्मत होगा। सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता खंड 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें