बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव में गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी में तीन भाई और मां सहित चार लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच इसके पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जीयनपुर के अशरफपुर गांव निवासी मो. वाजिद ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि रास्ते में गाड़ी खडी करने की बात को लेकर सात दिसंबर की शाम करीब 7.30 बजे पड़ोस के फाजिल उर्फ आसिफ हमारे हमारे घर आया और छोटे भाई मो. आबिद को गाली देने लगा। किसी तरह वह छोटे भाई को समझाकर घर में बुला लिया। कुछ समय बाद फिर फाजिल अपने भाई हारिश और अपने पिता हरून हमारे घर पर आ गए और भाई आबिद को पीटने लगे और उसके सीने में धारदार हथियार से वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। बचाने में मैं और मां मुस्तरी पर भी उनपर भी हमला कर दिया। परिवार शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग दौड़कर आ गए। भीड़ को आता देख हमला करने वाले तीनों आरोपी फरार हो गए। इस घटना में आबिद (20), आतिफ (18), वाजिद (24) व मुस्तरी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। आतिफ, आबिद और वाजिद तीनों भाई हैं।
00
रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है। पहले भी इन लोगों में मारपीट की घटनाएं हुई हैं। पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। एक बार फिर से विवाद हुआ है। इसमें पड़ोसियों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है।
- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।