फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरात में दूल्हे के मामा से बैग छीनकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला सुरौली गांव में 22 मई की रात एक शादी समारोह के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के मामा से नकदी से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। घटना के बाद बरातियों और घरातियों ने पीछा किया, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छेदी कनौजिया की पुत्री अंजली की शादी शाहगंज थाना मुबारकपुर निवासी दिव्यांशु के साथ हुई थी। रात 10 बजे बरात महुला सुरौली गांव पहुंची। परछन के बाद, दूल्हे के मामा अशोक के हाथ में नकदी से भरा बैग था। इसी दौरान तीन मुंह बांधे बाइक सवार बदमाश आए और बैग छीनकर दोपहिया वाहन से भाग गए। बैग में 35 हजार रुपये नकद होने की बात सामने आई है।
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रौनापार थाने को दी। पुलिस ने 23 मई की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें