फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ठगी में आठ घंटे पहले बहन गिरफ्तार, फिर मुठभेड़ में भाई को गोली लगी

विज्ञापन
कप्तानगंज में हुई मुठभेड़ गिरफ्तार घायल आरोपी साहब राम। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं और आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण और नकदी ठगने के आरोपी साहब राम को कप्तानगंज थाना पुलिस ने रविवार की देर रात 1:30 बजे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये नकद, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
इस मामले में आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस शाम साढ़े पांच बजे ही गिरफ्तार कर चुकी है। साहब राम के खिलाफ आजमगढ़ और गाजीपुर में पहले से नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर ने बताया कि कप्तानगंज बाजार में एक अक्तूबर और कौड़िया बाजार में पांच अक्तूबर को महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर आभूषण और नकदी ठगने की घटनाएं हुई थीं।
दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। विवेचना में सामने आई महिला आरोपी नीरज उर्फ गुड्डी को रविवार को ही शाम साढे़ पांच बजे छत्ता के पूरा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके कब्जे से जेवर, 700 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ था।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रविवार की रात पुलिस टीम पासीपुर नहर पुलिया के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि वह रुकने के बजाय भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने साहब राम को रात करीब 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसे पहले सीएचसी कोयलसा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
साहब राम मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने अपनी बहन नीरज उर्फ गुड्डी के साथ मिलकर महिलाओं को झांसा देने की बात कबूल करने की जानकारी पुलिस ने दी।
उसके पास से जेवरात, तमंचा, कारतूस, 1,350 रुपये, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ और गाजीपुर में पहले से नौ मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ और असलहे के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें