फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साहब... मैं जिंदा हूं, मुझे मृत दिखा कर दूसरे के नाम कर दी वरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। डीएम नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में शनिवार को फूलपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम के समक्ष कुल 89 मामले आए। जिसमें से 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर भेजा गया। इस दौरान निजामपुर निवासी श्रीराम ने कहा कि मेरी आराजी तरकुलहा गांव में है।
मुझे सरकारी कागजात में मृतक दिखाकर एक औरत के नाम वरासत करा दी गई है। जबकि मैं जिंदा हूं। मैं 2010 से वरासत सही करने के लिए चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इस दौरान अधिकारियों के समक्ष किसी ने फर्जी वरासत करने तो किसी ने बैनामा ली गई जमीन पर कब्जा न मिलने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष राजस्व के 61, पुलिस 17, विकास पांच, विद्युत तीन, नहर एक, जिला पंचायत एक व मनरेगा के एक मामले रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार, एसडीम सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, बीडीओ विमला चौधरी, अशोक कुमार, इशरत, सी अनिल कुमार आदि रहे।
वहीं मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार चमन सिंह ने की।इस दौरान 16 शिकायती प्रार्थना-पत्र पड़े। इस मौके पर दो प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। बीडीओ श्वेतांक सिंह, बीडीओ पल्हना, वन क्षेत्राधिकारी सौरभ यादव, सीडीपीओ निरूपमा वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें