फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी

विज्ञापन
सरायमीर में ​स्थित मंदिर में भगवान के गहने चुराती महिला की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन
नई बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा श्रीरामजानकी मंदिर, छोटी अयोध्या में शनिवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। दोपहर करीब 2.38 से 2.45 बजे के बीच एक महिला ने मंदिर से भगवान हनुमान का चांदी का मुकुट और मां दुर्गा की सोने की नथिया चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महिला मंदिर में पहुंची और मौका पाकर भगवान के शृंगार में इस्तेमाल होने वाला चांदी का मुकुट और सोने की नथिया लेकर भाग गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी सरायमीर कोतवाली पुलिस को दी गई। मंदिर समिति की ओर से तहरीर मिलने के बाद शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और तलाश में जुटी है। मंदिर समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही महिला को पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है तो पुलिस या मंदिर समिति को सूचना दे। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें