फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तीन पॉजीटिव की सूचना के बाद पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में संनाटा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मुबारकपुर। निजामुद्दीन से लौटे जमातियों के मिलने बाद कस्बे को पहले ही सील कर दिया गया था। वहीं, मरकज से आने वाले तब्लीगी जमात के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मिलने की सूचना शुक्रवार को जैसे ही लोगों को हुई लोग दहशत में आ गए। रूटीन में 12 बजे के बाद भी खुल रही किराना, सब्जी आदि की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। शुक्रवार को जुमा का दिन था बावजूद जामा मस्जिदों में ताला लगा रहा। किसी ने भी जुमा की नमाज मस्जिद में नहीं पढ़ी। अपने घरों में ही रहकर नमाज अदा की।
विज्ञापन

कस्बे में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं। क्षेत्र को अतिसंवेदनशील मानते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स लॉक डाउन के पालन कराने के लिए भ्रमण कर रही है। शुक्रवार को सख्ती और बढ़ा दी गई। जहां भी कोई दिख जा रहा है पुलिस डंडा फटकार भगा रही है। सुबह 11 बजे तक राशन वितरण की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। इसके बाद जैसे ही कस्बे में तीन लोगों के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर पहुंची भीड़ छटनी शुरू हो गई। पुलिस की ओर से सड़कों पर अनाउंस कर लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही थी।
सैनिटाइजेशन के होंगे अतिरिक्त प्रयास, जांच भी कराई जाएगी
आजमगढ़। तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कस्बे में सैनिटाइजेशन के अतिरिक्त प्रयास करने की बात कही जा रही है। जिन मस्जिद से ये लोग पकड़े गए थे और मस्जिद के केयर टेकर व संचालक परिवार और मोहल्ले की भी जांच के साथ ही सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाए रखें। परिवार और आसपास में यदि कोई भी संदिग्ध नजर आता है या उनके अंदर कोरोना संबंधी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन

साथ में नमाज पढ़ने वाले की जांच
आजमगढ़। मुबारकपुर के चक सिकटी और नेवादा दो मस्जिदों से बाहर के जमाती पकड़े गए थे। अब इन मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों की नामों की भी सूची बनाई जा रही है। इन लोगों की भी सीएचसी पर प्रारंभिक जांच कर उनको 14 दिन के क्वारंटीन पर रखा जाएगा। सीओ अकमल खां ने बताया कि हालांकि बाहरी लोगों के संक्रमित होने की आशंका कम है फिर भी सभी की जांच कराई जा रही है। जिसमें भी लक्षण पाया जाएगा इसे मेकिल कालेज भेज उसकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें