फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अपराधी संग फोटो खिंचवाने वाले एसआई व आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाने पर तैनात एक एसआई व एक आरक्षी की सोशल मीडिया पर अपराधी के साथ फोटो वायरल हुई थी। इसकी सीओ फूलपुर द्वारा एसपी ने जांच कराई और जांच आख्या आने पर शुक्रवार को दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने जारी बयान में बताया कि गंभीरपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक मदन गुप्ता व कांस्टेबल शुभम सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर दीपावली के दिन से ही वायरल हो रही थी। इसमें थाने के गैंगस्टर साथ दोनों पुलिस कर्मी नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने पर थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों अपराधी के यहां पूछताछ आदि के लिए गए थे और किसी ने फोटो खींच कर वायरल कर दिया है। वहीं प्रकरण एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीओ फूलपुर को प्रकरण की जांच सौंप दी। सीओ की जांच रिपोर्ट आने पर शुक्रवार को एसपी अनुराग आर्य ने अपराधी के साथ फोटो खिंचवाने वाले एसआई मदन गुप्ता व सिपाही शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें