शहर में दिखा लोक परंपराओं का संगम
नगर के हरबंशपुर क्षेत्र स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित 15वेें रंग महोत्सव की पांचवीं शाम मंगलचंद्र अग्रवाल और श्याम कुमार अग्रवाल के नाम रही। महोत्सव के पांचवें दिन कलाकारों ने रंग यात्रा निकाली। इसमें विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों को अपनी संस्कृति से परिचित कराया। साथ ही लोगों को अनेकता में एकता का प्रदर्शन किया।
रंग जुलूस अग्रसेन चौराहे से शुरू होकर कोतवाली, बड़ादेव, शंकरजी मूर्ति, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, कोट, दलालघाट, पुरानी कोतवाली होते हुए पुन: नगरपालिका पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं शाम की प्रस्तुतियों में कुल 29 लोक, फोक, क्लासिकल और वेस्टर्न नृत्य का मंचन हुआ।
गोरखपुर रंग आश्रम ने 'भगवान की नरक यात्रा', गोंडा ने 'परदा उठाओ परदा गिराओ', बरेली ने "गुलाम", दिल्ली ने नाटक 'रसो मान' ब्लैक पाल आर्ट कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी गाजियाबाद ने 'पापा मेरे पापा' का मंचन किया।
अभिनव सक्सेना आईटी सेक्टर, शैलेंद्र सिंह मूर्ति कला, मनोज सिंह "टाइगर" को फिल्म और नाटक और सुशील प्रजापति जी को प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में आजमगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं दिनेश लाल यादव "निरहुआ" को भोजपुरी गौरव सम्मान और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को कला श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन राघवेन्द्र मिश्रा और शरद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।