फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। विकास खंड क्षेत्र सठियांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहगढ़ में शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर गौरव कुमार द्वारा शीतकालीन ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने पाया कि चौपाल में कई अधिकारी उपस्थित नहीं है। उन्होंने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने भीषण ठंड के इस मौसम में ग्राम चौपाल का आयोजन करके फरियादियों की समस्याओं को सुनी और उसका निराकरण किए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। चौपाल में समस्या को लेकर ग्रामीण समय से उपस्थित हुए और लेकिन एसडीएम लगभग दो घंटा विलंब से पहुंचे जिसके कारण काफी संख्या में लोग निराश होकर घर चले गए। जो फरियादी बच गए थे उन्होंने उनकी समस्या को बारी-बारी से सुना। चौपाल में शाहगढ की जल निकासी सहित आवास व शौचालय की समस्या लोगों द्वारा उठाई गइ। जिनको निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश निर्देश दिए। वही चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी राम प्रवेश प्रजापति, श्रम विभाग व एकीकृत बाल विकास सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुपस्थित रहने के लिए स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। चौपाल में अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ प्रभारी डा. दीपेंद्र वर्मा, पशुपालन विभाग से डा. रजनीश यादव, समाज कल्याण से विवेक सिंह, जिला प्रोबेशन से अनवर राशिद, एनआरएलएम से संदीप गुप्ता व रामफूल यादव, जिला आपूर्ति से रवि रंजन कुमार मौजूद थे।
इस अक्सर पर तहसीलदार अनिल पाठक, नायब हेशमुलहक फरीदी, बीडीओ बाबू राम पाल, सप्लाई इंस्पेक्टर रवि रंजन, एडीओ रामकुंवर यादव, सचिव कीर्तिका, गरिमा चतुर्वेदी, शांतिशरण सिंह, संजय सिंह, मनोज यादव, रामकेश सिंह, अवधेश कुमार ग्राम प्रधान महेंद्र मौर्य, लेखपाल लालता यादव, बृजेश गुप्ता, अमित पांडेय, इंद्रदेव चौहान, राधेश्याम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें