फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की अनदेखी पर बीएसए को ‘शो कॉज’ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक तो बेसिक शिक्षा विभाग पर नित नए मुकदमे हो रहे हैं ऊपर से अधिकारियों की लापरवाही के कारण पुराने मुकदमों का बोझ कम होता नहीं नजर आ रहा। इस लेकर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई है। इसके बाद विभाग ने मुकदमों को लेकर लचर रवैया अपनाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ‘शो कॉज’ नोटिस दिया है। इसे लेकर विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

विभाग लंबे समय से अपने ऊपर हुए मुकदमों को कम करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अक्सर न्यायालयों में निदेशक, महानिदेशक समेत अपर मुख्य सचिव तक के पर्सनल अपीयरेंस के आदेश जारी हो जाते हैं। जून में मुख्य सचिव ने भी विभाग के न्यायालय के वादों की समीक्षा की थी और जिलों से प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने को लेकर लंबित मामलों पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद विभाग ने भी पत्र जारी कर इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए थे। बावजूद अभी कई मुकदमें पेंडिंग में हैं।
मुकदमें कितने लंबित हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। शो कॉज की नोटिस मिली है इसकी भी जानकारी नहीं है। यदि लंबित मुकदमें हैं तो पहले यहां रहे बीएसए के समय में होंगे। मुझे तो प्रभार मिला है। इसे चेक कराएंगे यदि ऐसा कुछ होगा तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें