फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को दो गोली मारी...फिर ईंट से कुचल डाला सिर, शव ठिकाने लगाने निकला था; पति के अवैध संबंध से नाराज थी

Fri, 28 Nov 2025 07:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी की हरियाणा के पानीपत में निर्मम हत्या कर दी। उसका मायका जाैनपुर में है। आरोपी लाश काे ठिकाने लगाने जा रहा था कि स्थानीय लोगों को देख भाग गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के अहराैला थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव निवासी राजीव यादव ने हरियाणा के पानीपत में अपनी पत्नी प्रियंका यादव (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 24 नवंबर की है, जब राजीव ने कमरे में ही पत्नी को दो गोलियां मारी और फिर सिर ईंट से कुचल दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजीव शव को बोरी में भरकर नहर में फेंकने ले जा रहा था, तभी कुछ लोगों के आने से घबरा गया और शव वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजीव के कमरे तक पहुंच गई। वहीं से पूरी घटना का खुलासा हुआ। हरियाणा पुलिस ने मृतका के परिजनों और मायके पक्ष को सूचना दी।

अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव निवासी राजीव यादव की शादी 13 वर्ष पूर्व जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव निवासी प्रियंका यादव के साथ हुई थी। प्रियंका पिछले छह महीने से अपने पति के साथ पानीपत में रह रही थी। बताया जा रहा है कि राजीव के हरियाणा में ही किसी अन्य युवती से संबंध थे, जिसके कारण दंपती के बीच विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रियंका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले पानीपत पहुंचे और आरोपी पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को शुक्रवार को ससुराल रूपाईपुर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। 

राजीव का बेटा घटना के समय अपने बाबा और दादी के साथ गांव में ही था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अहरौला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पानीपत की पुलिस को इस केस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें