फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर काम करने वाले कामगारों को भी मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अब नगरीय क्षेत्र में विभिन्न दुकानदारों पर काम करने वाले दिहाड़ीदार कामगारों को भी एक हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को दुकानदारों से संपर्क कर ऐसे लोगों को चिह्नित करने को कहा गया है। इसके बाद पात्र लोगों को लाभ दिया जाएगा। वहीं, मुबारकपुर में विधायक गुड्डू जमाली की ओर से सौंपी गई सूची में 1300 और लोग पात्रता की श्रेणी में पाए गए है। इन लोगों को भी एक हजार रुपये की मदद दी जा रही है। अभी तक कुल 30 हजार लोगों को मदद दी जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ऐसे दिहाड़ीदार लोग जो शासन की मनरेगा, राशन कार्ड और अन्य योजनाओं से आच्छादित नहीं हैं उन्हें मुख्यमंत्री आपदा कोष से एक हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की थी। इसमें अभी तक लगभग 22 हजार ग्रामीण क्षेत्र में और लगभग आठ हजार नगरीय क्षेत्र के लोगों को मदद दी जा चुकी है। अब जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्र के कपड़े, बर्तन, सराफा, सैलून आदि किसी भी दुकान पर दिहाड़ीदार के रूप में काम करने वाले कामगारों को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे पात्र लोगों को भी एक हजार की मदद दी जाएगी। वहीं, कुछ दिनों पर मुबारकपुर के बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की ओर से प्रशासन को एस सूची सौंपी गई थी। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि इसमें 1300 लोग पात्र पाए गए हैं। इन लोगों को मदद दी जा रही है। इसके साथ ही जहानागंज में भी यदि ऐसे बुनकर हैं तो उनको चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें