फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉस्क न लगाने वाले दुकानदारों की बंद होगी दुकान

विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक पर बिना मास्क के सामान बेचता दुकानदार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में लॉक डाउन का अनुपालन कराने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। लाक डाउन के अनुपालन पर प्रदेश सरकार ने असंतोष व्यक्त किया है। वहीं डीएम भी इसे लेकर गंभीर हो गए हैं। उन्होंने मास्क न लगाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही दुकानदारों से अपील की है कि यदि कोई बिना मास्क के उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचे तो उसे सामान न दें।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से लॉक डाउन घोषित किया गया है। सरकार ने बिना मास्क के घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन जनपद में लाक डाउन की धज्जियां उड़ते हुए आसानी से देखी जा सकती है। सिर्फ दोपहर के 12 बजे के बाद और शाम छह बजे से पहले ही लॉक डाउन का असर देखने को मिल रहा है। शायद यह असर सूर्य की तीखी किरणों के कारण हो। क्योंकि इस दौरान घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाकी समय में आम दिनों की तरह ही सड़कों पर चहल-पहल देखने केे मिल रही है। प्रदेश सरकार ने भी जनपद में लाक डाउन के पालन पर असंतोष व्यक्त किया है। जिसे लेकर डीएम एनपी सिंह गंभीर हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि अब ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो बिना मास्क लगाए दुकान पर मिलेंगे। दो दिन लगातार बिना मास्क के मिलने पर उनकी दुकानों को बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद उनकी दुकान लॉक डाउन के बाद ही खुलेगी। इसलिए दुकानदार अपनी दुकान पर भी मास्क लगाकर ही बैठें। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि अगर कोई उनकी दुकान पर बिना मास्क लगाए सामान लेने पहुंच रहा है। उसे सामान न देकर उसे वापस करें। ताकि लोगों को मास्क की अहमियत का अहसास हो सके। उन्होंने कहा कि इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें