फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के संस्थापक अल्लामा शिब्ली नोमानी की जयंती पर मना शिब्ली डे

विज्ञापन
शिब्ली कालेज के सभारगार में शिब्ली डे पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते मु.कलीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के संस्थापक अल्लामा शिब्ली नोमानी के यौमे विलादत (परिनिर्वाण दिवस) कालेज में शिब्ली डे के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता कॉलेज के मैनेजर और मुबारकपुर के विधायक शाह अलाम गुड्डू जमाली ने की। शुभारंभ छात्र संघ के अध्यक्ष अब्दुर्रहमान की कुरआन की तिलावत के बाद हुआ। मुख्य अतिथि लखनऊ से आए डा. अबुसाद इस्लाही ने कहा कि अल्लामा शिब्ली नोमानी मिल्लते इस्लामिया और औरतों की शिक्षा के प्रति फिक्रमंद रहते थे। कहा कि वे इतने बड़े शिक्षाविद थे कि उनके जैसी शख्सियत का पाया जाना मुश्किल है। मजहब के लिहाज से उनकी जैसी सोच किसी की नहीं थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि इलियास आजमी ने कहा कि अब्दुल कलाम आजाद ने कहा कि फारसी शायरी का दौर अल्लामा शिब्ली नोमानी के बाद खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि अल्लामा शिब्ली नोमानी ने दारुल मुसन्नफिन, शिब्ली एकेडकमी और शिब्ली नेशनल महाविद्यालय को लेकर फिक्रमंद रहते थे। उन्होंने हमेशा मिल्लत और शिक्षा के दायरे को किस प्रकार बढ़ाया जाए इसका जिक्र किया। आज उनके अधूरे ख्वाब को पूरा करने का दिन है। कलीम शफात इस्लाही ने कहा कि उन्होंने इस्लामी शिक्षा के अलावा विज्ञान की शिक्षा हासिल किए जाने पर भी जोर दिया। जिस तरह से अल्लामा शिब्ली नोमानी के दिल में कौम की मिल्लत, शिक्षा के प्रति तड़प थी वह तड़प हम सभी को पैदा करनी होगी तभी हम उनके ख्वाबों को पूरा कर सकते है। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के मैनेजर और विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। प्रधानाचार्य नेसार अहमद, अबु राफे, इंगलिश के प्रोफसर डा. सरफराज नवाज, डा.फखरे आलम आदि ने संबोधित किया। संचालन डा. अलाउद्दीन ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सलमान अंसारी, डा. फिरोज, मौलाना उमैर सिद्दीक नदवी, पूर्व प्राचार्य डा. गयास असद, डा. मोहम्मद ताहिर, वसीउद्दीन एडवोकेट, डा. रविंद्रनाथ राय, मोहम्मद सैफ, डा. उस्मान गनी, नोमान अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें