फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने मनाया कुंडे का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को शिया समुदाय के लोगों ने कुंडे का पर्व अकीदत के साथ मनाया। इस दौरान घरों में खीर-पूड़ी बनाकर नियाज कराई और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

कुंडे का पर्व हजरत इमाम जाफर सादिक अ.स. की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन खीर-पूड़ी बनाकर कुंडे में रखकर मांगी गई मुराद पूरी होती है। इस क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह फजर की नमाज के बाद घर-घर में फातिहा पढ़कर लोगों ने कुंडे सजाए। इनमें विभिन्न प्रकार के पकवान रखे। इसके बाद इमाम जाफर के नाम नियाज की गई। लोगों ने रिश्तेदारों को अपने घर बुलाकर पकवान खिलाए। दिनभर शिया बाहुल्य क्षेत्रों में बच्चों व युवाओं की टोलियां नजर आईं। बुजुर्गों ने बच्चों को दुआएं दी। मौलाना फरहत हुसैन ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह रजब के महीने की 22वीं तारीख को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें