आजमगढ़। टिकट बंटवारे के बाद राजनीतिक दलों की अंतर्कलह सामने आने लगी है। लोगों के बगावती सुर उभरने लगे हैं। पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम ने शनिवार को विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करके समाजवादी पार्टी के खेमे में खलबली मचा दी है।
समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की। गोपालपुर से वसीम अहमद को तीन बार विधायक रहे एवं अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री भी थे। वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम भी इस सीट पर दावा ठोंक रही हैं। वह पूरी तरह आश्वस्त थीं कि समाजवादी पार्टी इस सीट पर उनको ही टिकट देगी। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनको इसके लिए आश्वस्त किया था। शमा वसीम अब टिकट नहीं मिलने से वह पार्टी से बगावत कर विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कह रही हैं। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों में यह बात साफ हो जाएगी कि वह किसी पार्टी से लड़ेंगी या निर्दलीय। उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक करके चुनाव की अगली रणनीति पर विचार भी किया।