फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाॅपिंग मॉल में बदमाशों की फायरिंग से हड़कंप

Wed, 16 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तमसा नदी पुल के पास स्थित एक शापिंग मॉल में बाइक से आए अज्ञात बदमाशों की फायरिंग से दहशत फैल गई। चलाई गई गोली से दूकानदार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जबकि बदमाश दुबारा फायरिंग करते हुए भाग निकले।
मंगलवार की देर रात हुई घटना का कारण दूकान द्वारा बदमाशों को खरीदे गए कपड़ों की बिल देना बताया जा रहा है। भयभीत दूकानदार की दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, कस्बे में महेंद्र, रामचंद्र और राजू गोड़ का शापिंग माल है। जबकि दूकान के ऊपर घर में उनकी रिहाईश है। अमूमन दूकान रात आठ बजे बंद हो जाती है। लेकिन चूंकि छत पर काम चल रहा था
विज्ञापन


इसलिए महेंद्र और रामचंद्र छत पर थे जबकि छोटा भाई राजू गोड़ दूकान पर था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश दूकान पर आ पहुंचे और उन्होंने कुछ रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी की।

राजू ने जैसे ही उन्हें खरीदे गए कपड़ों के 16 हजार 29 रुपये की बिल थमाई उनमे से एक बदमाश ने जेब में हाथ डाला और पिस्तौल से गोली चला दी। लेकिन संजोग से राजू झुक गया और गोली काउंटर पर जा लगी।

 बाद में बदमाश दुबारा फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई और  लोग वहां जमा हो गए। बाद में राजू ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

निजामाबाद एसओ सुरेशचंद्र ने बताया कि दूकानदार की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें