फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत

Wed, 16 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। जबकि सिधारी थाना क्षेत्र के सरायकादी गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक बाजार खरीददारी करने जा रहा था। जबकि अधेड़ बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी किताबू यादव (35) पुत्र बहादुर दो भाईयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह घर पर रहकर खेतीबारी करता था। मंगलवार की दोपहर किताबू सामान खरीदने के लिए पैदल ही शिवपुर बाजार में जा रहा था।

जैसे ही वह गांव के बाहर सिवान में पहुंचा कि पीछे से तेज गति से गुजरी बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किताबू घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोग उस ओर दौड़ पड़े। गांव के लोग उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते कि मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

 
उधर, सिधारी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी रामभवन (45) सोमवार की शाम करीब सात बजे छतवारा बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। सरायकादी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया।

गंभीर रुप से घायल रामभवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामभवन दो पुत्र और दो पुत्री का पिता था। वह घर पर ही रहकर परिवार की देखभाल कर रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें