फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीटकर सातवीं के छात्र की हत्या

Fri, 01 Dec 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन सिकरौरा गांव निवासी शिव कुमार (16) पुत्र रामधारी यादव शुक्रवार की रात सात बजे भुवना बुजुर्ग गांव निवासी कोमल यादव के घर ब्रह्मभोज में शामिल होकर बाइक से घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन


बाइक चचेरे भाई का लड़का सूरज यादव चला रहा था। शिवकुमार बाइक पर पीछे बैठा था। घर वापस आते समय आते गांव से 500 मीटर की दूरी पर रास्ते में बकरी बंधी थी। बकरी को बचाते समय बाइक तेज हो गई।

इसी के दौरान सिकरौरा गांव के एक लड़के से उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद किसी ने शिव कुमार को सीने पर लाठी से वार कर दिया। इससे वो घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गाड़ी चला रहा सूरज यादव भागकर घर पहुंचा और इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


घर के लोग पहुंचे तो कुछ महिलाएं शिव कुमार की राख से मालिस कर रही थीं। शिवकुमार को जीयनपुर स्थित निजी नर्सिंग होम लाया गया, वहां से फिर दूसरे हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचे। जीयनपुर पुलिस में लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक शिवकुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर पर। सातवीं का छात्र था। मृतक की दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन


पिता रामधारी गांव के कोटेदार हैं। शिवकुमार की मौत से घर में कोहराम मचा है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें