फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक सहित सात को नोटिस

Thu, 02 Feb 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
जर्जर तार, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
जीयनपुर स्थित केएन सिंह महिला पीजी कालेज में रोवर्स रेंजर्स कैंप के दौरान 25 जनवरी की रात करेंट लगने से शिक्षिका और छात्रा की मौत के बाद बिजली विभाग चेता है। विद्युत विभाग ने तीन कालेज प्रबंधकों समेत सात लोगों को नोटिस भेजा है जिनके कालेज या आवासीय भवन के ऊपर या सटकर बिजली का तार गुजरा हुआ है। विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के अवर अभियंता आकाश सिंह की तरफ से भेजे गए नोटिस में चेताया गया है कि अगर भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए भवन मालिक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने जिन कालेज प्रबंधकों को नोटिस भेजा है, उसमें केएन सिंह महिला पीजी कालेज, सेंट जोसेफ स्कूल, एमएनलाल इंटर कालेज के प्रबंधक शामिल हैं। इनके अलावा शिवानंद पुत्र अलगू, रामअधार प्रजापति पुत्र गनपत, बेचू मद्धेशिया पुत्र स्व. देवी, बेचन राम पुत्र घनश्याम को भी नोटिस दिया गया है। यह सभी लोग नगर पंचायत जीयनपुर के रहने वाले हैं।

विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के अवर अभियंता आकाश सिंह की तरफ से भेजे गए नोटिस के मुताबिक इन लोगों का भवन 33 केवी लाइन हाफीजपुर से सबस्टेशन जीयनपुर के लिए गुजरे हाईटेंशन तार के नीचे बना है जो भारतीय विद्युत नियमावली के नियम के विरुद्ध है। नियम के तहत हाईटेंशन तार के नीचे या सटा हुआ कोई भी मकान या भवन नहीं बन सकता है। इसके बाद भी लोगों ने भवन बनवा रखा है। नोटिस के बाद कस्बे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बता दें कि जीयनपुर कस्बे में स्थित केएन सिंह महिला पीजी कालेज परिसर में 25 जनवरी को दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रतियोगिता आयोजित थी। जिसमें तमाम कालेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेने पहुंची थीं। विद्यालय भवन के छत से सटा हाईटेंशन तार गुजरा है जिसके स्पर्श करने से एक शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने मामले को गंभीरता लेते हुए जांच करने के लिए तीन सदस्यी जांच टीम का गठन कर रिपोर्ट मांगा है।  

ऐसे लोगों को नोटिस भेजा गया है जिनके विद्यालय या मकान हाईटेंशन तार से सटे हैं या ऊपर से गुजरे हैं। अभी और कई लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई घटना दुर्घटना होती है तो इसके लिए संबंधित लोग जिम्मेदार होंगे। - वीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ, जीयनपुर उपकेंद्र
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें