फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाकांत, गुड्डू जमाली समेत सात उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समेत सात उम्मीदवारों ने कुल 11 नामांकन पत्र खरीदे। आजमगढ़ संसदीय सीट पर 23 जून को उपचुनाव होगा। इसकी तैयारी में प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सोमवार को नामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। 30 मई से लेकर 6 जून तक नामांकन पत्र खरीदे और दाखिल किया जाएगा। पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम ने 3 सेट, मौलिक अधिकार पार्टी से रवीन्द्र नाथ ने 1 सेट, राजीव कुमार सिंह निर्दलीय ने 2 सेट, रमाकान्त यादव निर्दलीय ने 2 सेट, अलहिन्द पार्टी से अमरावती पत्नी रामचन्दर ने 1 सेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी और असंख्य समाज पार्टी से पंकज कुमार यादव ने 1-1 सेट में नाम निर्देशन पत्र खरीदा। इस दौरान कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ था। सुरक्षाकर्मी किसको अंदर जाने नहीं देते थे।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वादकारी दिखे परेशान
आजमगढ़। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इस दौरान वादकारी भी परेशान दिखे। पुलिस कर्मियों द्वारा पूछताछ करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाता था। आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को नामांकन शुरू हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। सभी बैरिकेडिंग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी वादकारियों को हुई। मुकदमें की सुनवाई या तारीख लेने के लिए जब वह कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालयों में जाना चाहते थे तो सुरक्षा कर्मी उन्हें रोक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें