फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: डॉक्टर की पत्नी और दो बच्चों को लेकर नौकर फरार, तीन माह बाद मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Sep 2021 03:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे 29 जून से गायब हैं। डॉक्टर ने अपने नौकर करन सिंह पर ही पत्नी और बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़  जिला महिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की पत्नी व दो बच्चों को लेकर उनका नौकर ही फरार हो गया है। इस बाबत डॉक्टर ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में अपने नौकर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।

विज्ञापन


 महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। इसके अलावा गजियाबाद जिला के लोनी थाना अंतर्गत सहालनगर निवासी करन सिंह पुत्र अज्ञात को वे बतौर नौकर रखे हुए थे।

पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार डॉक्टर की पत्नी और बच्चे 29 जून से गायब हैं। अब डॉक्टर ने अपने नौकर करन सिंह पर ही पत्नी व बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें