फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी

विज्ञापन
सगड़ी तहसील के गांगेपुर में हो रही घाघरा की कटान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भी डिघिया और बदरहुंआ गेज पर नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं नदी तेजी से कटान कर रही है वर्तमान में नदी की कटान गांगेपुर रिंगबांध से मात्र 15 मीटर दूर हो रही है।
विज्ञापन

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाघरा नदी कटान करते हुए किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन पानी में समाहित हो गई। घाघरा की कटान को रोकने के लिए शासन से जनवरी माह में ही सगड़ी विधायक वंदना सिंह के प्रयास से साढ़े 18 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया था। लेकिन पैसा होने के बाद भी धरातल पर काम नहीं हुआ। जिससे गांगेपुर, मठिया, परसिया के करीब 300 किसानों का सैकड़ों एकड़ जमीन घाघरा में विलीन हो गई। गांगेपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामनिवास यादव, पतिराम यादव, महानंद यादव, रामबली, रामशरण यादव, अंबिका, लाल बचन, विजय बहादुर, रामराज, श्यामराज आदि लोगों ने कहा कि बाढ़ खंड की लापरवाही है। विभाग समय से काम शुरू किया होता तो आज हम लोगों की जमीन घाघरा में मिली नहीं होती। घाघरा की कटान अचल नगर के देवारा गरीब दुबे, देवारा अचल सिंह, देवारा भिक्षुकदास, देवारा खास राजा के बगहवा और गांगेपुर परसिया में हो रही है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर डिघिया गेज पर 70.58 मीटर दर्ज की गई थी जो शनिवार को आठ सेमी बढ़कर 70.66 मीटर हो गई। वहीं बदरहुंआ गेज पर शुक्रवार को नदी का जलस्तर 71.20 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को 11 सेमी बढ़कर 71.31 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें