फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैडमिंटन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चयन

विज्ञापन
सम्मान समारोह में प्रज्ञा राय को सम्मानित करते उप्र बैडमिंटन संघ के सचिव डॉक्टर सुधर्मा सिंह, न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। जिले की बैडमिंटन प्रतिभा ने एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली ईस्ट जोन इंटर-स्टेट टीम एवं व्यक्तिगत बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जिले के दो खिलाड़ियों और एक कोच का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है।
सीनियर वर्ग में आरुष श्रीवास्तव और राजन यादव डबल्स मुकाबले में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं प्रज्ञा राय को पहली बार प्रदेश टीम के कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों खिलाड़ियों के इस चयन से आजमगढ़ के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

आरुष श्रीवास्तव और राजन यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया है। उनका लक्ष्य डबल्स मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश को पदक दिलाना है।उत्तर प्रदेश टीम की कोच नियुक्त की गईं आजमगढ़ की प्रज्ञा राय 20 अगस्त से चल रहे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तैयार कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी तकनीक, फिटनेस, कोर्ट मूवमेंट, रणनीति और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रज्ञा राय का प्रयास है कि टीम प्रतियोगिता में पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ उतरे और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक हासिल करे। उत्तर प्रदेश की टीम 1 सितंबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी, जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 सितंबर से होगा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने प्रज्ञा राय, आरुष श्रीवास्तव और राजन यादव को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मार्गदर्शक अजेंद्र राय ने कहा कि आजमगढ़ के दो खिलाड़ियों और एक कोच का उत्तर प्रदेश टीम में चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरुष और राजन डबल्स मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, और प्रज्ञा राय अपने अनुभव से टीम को मजबूती प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें