फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

विज्ञापन
किसुनदासपुर से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पैकेज-6,5 का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव अवनीश अव? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस के कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अब तक हुए कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एक्सप्रेस वे का कार्य हर हाल में 31 मार्च तक पूूरा कराने की हिदायत दी। कहा कि अप्रैल माह से एक्सप्रेस वे पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चौकी व पीआरवी वैन के लिए जगह चिह्नित कर कार्ययोजना भेजने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव शनिवार को सुबह करीब 11 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से किशुनदासपुर स्थित पैकेज -6 कार्यालय पहुंचे। यहां से वह सीधे अधिकारियों के साथ सेहदा रवाना हुए। इस दौरान सेहदा तक रास्ते में पड़ने वाले ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने सेहदा में भी निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद वह किशुनदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पैकेज पांच व छह में प्रस्तावित कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि मेन एक्सप्रेव वे अप्रैल माह में आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया मिट्टी उपलब्ध न होने के कारण कार्य में अवरोध पैदा हो रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से मिट्टी की व्यवस्था करा दी गई है। उन्होंने बताया कि कुल 12 स्लैब ढाले जाने हैं। इनमें से चार की ढलाई के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। एनटीपीसी से 24 घंटे में फ्लाई ऐश उठाने के लिए अनुमति मिल गई है। इससे सड़क निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा व्यवस्था व सुचारु यातायात के लिए पुलिस चौकी व पीआरवी 112 खड़ी के बाबत जगह चिह्नित करने तथा इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तावित करने को कहा गया है। इस दौरान मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे, डीएम राजेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें