फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सचिव की लापरवाही से विकास कार्य प्रभावित, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। विकास खंड ठेकमा की ग्राम पंचायत बरदह, पुरसुणी और पारा में पंचायत सचिव की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव द्वारा विकास कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है, जिससे गांवों में चल रही विभिन्न योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय ने बताया कि गांव के विकास कार्यों को गति देने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सचिव के सहयोग के बिना योजनाओं का सुचारु क्रियान्वयन संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत बरदह, पुरसुणी और पारा के ग्राम प्रधानों ने पंचायत सचिव कृष्ण मुरारी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव द्वारा कार्यों में बाधा डाली जा रही है, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।
इस पर पंचायत सचिव कृष्ण मुरारी यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिन कार्यों का भुगतान किया जाना है, वही भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना कार्य हुए किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा और वह केवल सही और नियम संगत कार्य ही करेंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह वर्तमान में मोहम्मदपुर में तैनात हैं और ठेकमा विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे हैं, जिस कारण प्रतिदिन ठेकमा पहुंच पाना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि बरदह, पुरसुणी और पारा गांवों से शिकायत प्राप्त हुई है और वह स्वयं मौके पर जाकर मामले की जांच करेंगे। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी और न ही किसी प्रकार का गलत भुगतान होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें