फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निवेश में देश में दूसरा स्थान, कानून व्यवस्था मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने आठ साल में अभूतपूर्व विकास किया है। हमारा प्रदेश निवेश में देश में दूसरे स्थान पर है। कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे उद्यमी और व्यापारी निर्भय होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह कहना है जिले के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का। वह उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को हरिऔध कला केंद्र, शहीद कुंवर सिंह उद्यान में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और उनकी फसलों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
साथ ही, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के सशक्तीकरण और गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और खाद्य सुरक्षा विभाग के मिलेट्स फूड कोर्ट का अवलोकन किया, जहां उन्होंने श्री अन्न से बने व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी प्रशंसा की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन हुआ। इस दौरान विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर की मौजूदगी में सरकार की उपलब्धियों और महाकुंभ पर केंद्रित लघु फिल्म दिखाई गई।
साथ ही, विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अभिषेक विश्वकर्मा, अबु बकर सहित कई युवाओं को डेमो चेक और टैबलेट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पूनम को डेमो चेक, खादी ग्रामोद्योग के तहत श्रीराम प्रजापति सहित कई लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और आईसीडीएस की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ परीक्षित खटाना, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अन्नू, तरुण श्रीवास्तव और पूजा कुमारी मिश्रा ने लोकगायन और नाटक प्रस्तुत किए। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें