फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 24 घंटे में दूसरा हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद में प्रेमी टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज (आजमगढ़)। जिले में 24 घंटे के भीतर मोबाइल टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा की दूसरी घटना सामने आई है। सरायमीर थाना क्षेत्र के बाद अब बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तोहफापुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक शादी की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिलते ही वह गुस्सा होकर करीब 6.30 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ सुबह करीब 8.30 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया, जहां पूछताछ की जा रही है।
एक दिन पहले युवती चढ़ी थी टावर पर

मंगलवार की सुबह सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवा नहर स्थित बीएसएनएल टावर पर भी एक युवती चढ़ गई थी और करीब साढ़े छह घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला था। काफी प्रयास के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने उसे भी सुरक्षित नीचे उतारा था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें