फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम व पर्यवेक्षक निवास स्थान का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील पर सगड़ी विधानसभा के गोपालपुर विधानसभा पोस्टल बैलट के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम व सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक निवास स्थान का मंगलवार को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सगड़ी विधानसभा का गोपालपुर विधानसभा में पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम का एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए अधीनस्थ कर्मचारियों को दरवाजे के नीचे खुले स्थान पर डोर मेट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सगड़ी विधानसभा और गोपालपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक के लिए तैयार हो रहे पीडब्ल्यूडी डाक बंगला जीयनपुर का निरीक्षण किया व रसोई गृह की साफ-सफाई व भोजन तैयार करने की व्यवस्था व तेजी के साथ अन्य कर्मचारियों के लिए शौचालय निर्माण के साथ कंप्यूटर सिस्टम लगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें