फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए गठित होंगे सचल दल

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दलों को गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचल दलों का गठन करने के लिए ऑनलाइन डाटा फीडिंग की जा रही है। हर दल में प्रभारी समेत पांच सदस्य होंगे। सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी भी होंगे। पुलिस व्यवस्था के लिए डीआईओएस ने एसपी को पत्र लिखा है। जिले के 279 केंद्रों पर 24 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। इसमें हाईस्कूल में 96625 और इंटरमीडिएट में 81210 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सचल दल में दो महिला और दो पुरुष शिक्षकों के साथ दो पुलिस कर्मी रहेंगे। शिक्षकों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। डाटा अपलोड कर इसकी पत्रावली तैयार कर डीएम के यहां अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। अनुमति मिलने पर सचल दल गठित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें