फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विरोध के बीच एसडीएम ने नाले की खोदाई रोकी

विज्ञापन
माहुल नगर के पवई रोड पर जेसीबी से कराई जा रही नाले की खुदाई। संवाद
विज्ञापन
माहुल नगर के पवई रोड पर जलनिकासी के लिए इंटरलॉकिंग तोड़कर नाला निर्माण का मामला मंगलवार को विरोध के चलते गरमा गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माहुल मंडल अध्यक्ष सलमान कुरैशी और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने नाले की खोदाई रुकवा दी।
विज्ञापन

मौके पर राजस्व टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर एक संत कबीर नगर से निकलने वाला नाला पवई रोड को पार कर वार्ड नंबर आठ अब्दुल कलाम नगर होते हुए पोखरी तक जाता है।
इसी के जरिये घरों का गंदा पानी ओंगरी नदी में पहुंचता है। एक मकान के निर्माण के कारण जलनिकासी बाधित होने से बारिश में गंदा पानी घरों में घुस रहा था। नगर पंचायत ने समस्या के समाधान के लिए नाले को बगल की नाली से जोड़ने का प्रयास किया, जिसका सलमान कुरैशी समेत लोगों ने विरोध किया। उन्होंने दीवानी न्यायालय में वाद भी दायर किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव और लेखपाल सौरभ राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और जेसीबी से खोदाई शुरू कराई। विरोध बढ़ने और माहौल तनावपूर्ण होने की सूचना पर एसडीएम ने काम रुकवा दिया।
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि नगर पंचायत को नाला निर्माण कराना है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र ने कहा कि जलनिकासी जनहित में आवश्यक है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है, निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें