फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर गंदगी पर भड़के एसडीएम, सफाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की शाम प्रशासन ने आबकारी टीम को साथ लेकर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शराब की दुकानों पर गंदगी मिलने और अनुज्ञापियों द्वारा स्टाक रजिस्टर न दिखा पाने पर अधिकारियों ने फटकार लगाई। साफ-सफाई रखने और स्टाक रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेहनगर संवाददाता के अनुसार मंगलवार की देर शाम एसडीएम प्रेमचंद्र मौर्य, आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय को साथ लेकर मेंहनगर बाजार में मौजूद देशी व विदेशी के साथ बीयर की दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान किया। इस दौरान दुकान के अंदर और बाहर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सेल्समैन को फटकार लगाकर सफाईकराने का निर्देश दिया। एसडीएम के जांच से दुकानों पर अफरा-तफरी मची थी। मेजवा प्रतिनिधि के अनुसार: एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्त ने क्षेत्र के मुंडियार रोड, खुरासो और अंबारी बाजार में शराब के ठेके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मी ठेके के स्टॉक व बिक्री से संबंधित दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा पाए। जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। सफाई रखने के निर्देश दिया। निरीक्षण में आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह, नायब तहसीदार सुुशील कुमार, सदानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें