फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची के अभाव में मिल को नहीं हो पा रही गन्ना आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की पर्ची न मिलने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि मिल से पर्ची नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि शीघ्र पर्ची नहीं मिली तो किसान समिति पर ताला जड़ देंगे। उग्र किसानों में हुसेपुर सनुप निवासी गिरिजेश वर्मा, दिनेश वर्मा, गिरीश वर्मा, विनोद, संजय सिंह, राकेश, जगन्नाथ समेत अन्य ने आरोप लगाया कि गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा सही ढंग से सट्टा नहीं किया गया है। इससे गांव के एक भी किसानों की पर्ची नहीं आई। इस संबंध में किसान बूढ़नपुर समिति के सचिव अनिल अवस्थी से मिले। उन्होंने बताया कि सर्वे और सट्टा के आधार पर मिल द्वारा पर्ची जारी हो रही है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में विभाग की लापरवाही के कारण पिछले एक सप्ताह से किसान अपना गन्ना लेकर तौल के इंतजार मेें क्रय केंद्र चमावां के बाहर खुले आसमान के नीचे पड़े हैं। वहीं, दूसरी तरफ शाहगंज रोड पर खड़ी ट्रालियों के चलते जाम के चलते लोग परेशान हैं। किसानों ने जल्द से जल्द गन्ना तौल कराने की मांग की।
अंबारी के शाहगंज रोड के बगल में चमावां गन्ना क्रय केंद्र स्थापित है। कड़ाके की ठंड में किसान किसी तरह गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उनके गन्ने की तौल कब होगी पता नहीं है। क्योंकि केंद्र पर तैनात तौल प्रभारी का अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है। केंद्र पर मौजूद किसान राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र, नीरज, शिवप्रसाद, अवधराज आदि ने बताया कि एक सप्ताह बीतने वाला है, लेकिन उनके गन्ने की तौल नहीं किया गया। इसके चलते कड़ाके की ठंड में उन्हें रात को यहां रुकना पड़ रहा। ठंड से बचने के लिए प्लास्टिक लगाकर रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें