फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर एआरटीओ कार्यालय में हुई हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद हो लेकर दो पक्षों में हाथा पाई हो गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरआई पवन सोनकर को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंनों भीड़ को बाहर निकाल दिया। इस बीच लोग कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में आएदिन विवाद हो रहा है। कभी दलाल कर्मचारियों से भिड़ जाते हैं तो कभी वह खुद आपस में ही भिड़ जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी यही हुआ। पहले अपना काम कराने को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में हाथा-पाई करने लगे। उसी बीच कुछ युवकों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करा दिया। इसकी सूचना आरआई पवन सोनकर को हुई तो वह कक्ष से बाहर निकले और बेवजह अंदर घुसे लोगों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें