सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम के शुभारंभ अवसर पर प्रो.प्रदीप कुमा
- फोटो : AZAMGARH
सर्वोदय डिग्री कालेज हरबंशपुर के परिसर में दो दिवसीय 30वीं जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम का आयोजन शनिवार को डॉ.जगदेव की अध्यक्षता में किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने किया।
इस दौरान कुलपति ने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला है। इस बात को महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुशासन के माध्यम से साबित भी कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक और आयोजन सचिव व महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। सर्वोदय महिला डिग्री कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और गीत प्रस्तुत किया। स्काउट की परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत स्कार्फ, वागेल, बैज अलंकरण,कैप अलंकरण किया गया। स्वागत परिचय संयोजक रोवर्स रेंजर्स डा.शफीउज्जमा ने किया। इसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। जनपदीय समागम में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 12 रेजर्स और आठ रोवर्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पोस्टर, निबंध, क्विज, इकोरेस्टोरेशन, यूथफोरम,सैंड सटोरी, रोल प्ले, कैंप फायर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों के प्रति आभार आयोजन सचिव राजेद्र प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ.मीता सरल, कंचन यादव, डॉ. अमरजीत, मोहम्मद असमर जफर, प्रदीप राय, मोहम्मद सादिक, आरिफ, डा.पंकज सिंह, डॉ. सुजीत रहे।