आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार चट्टी पर मंगलवार की सुबह एक स्कार्पियों अनियंत्रित हो गई। स्कार्पियो सड़क के किनारे रखी गुमटी को तोड़ते हुए पोखरी में घुस गई। इस दौरान बाजार करने आए तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मधनापार गांव के इफ्तेखार (65), आजाद (5) पुत्र शाह आलम एवं अहमद (3) पुत्र अरमान स्कार्पियो से खरीदारी करने के लिए बाजार जा रह थे। जैसे ही स्कार्पियो मधनापार चट्टी पर पहुंची अनियंत्रित होकर गांव के हरीलाल गुप्ता गुमटी को तोड़ते हुए पोखरी में जा घुसी। हरीलाल गुप्ता गुमटी में किराना की दुकान कर परिवार का भरण- पोषण करते हैं। दुर्घटना होने के बाद वाहन चालक मौका देख भाग निकला। बाजार में मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इस घटना में तीनों को गंभीर चोटें आई। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।