फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर बाजार के पास सोमवार की देर शाम मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट कोतवाली क्षेत्र के खुरकौली गांव निवासी 34 वर्षीय सकलदीप पुत्र प्रभु प्रसाद की पत्नी आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर रह टेट की तैयारी कर रही थी। रविवार को सकलदीप पत्नी को किराये के कमरे पर उसे परीक्षा दिलाने के लिए आया था। परीक्षा स्थगित होने के बाद वह रविवार की रात वहीं रुक गया। सोमवार की शाम वह बाइक से घर जाने के लिए निकला। अभी वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर बाजार के पास ही पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक लेकर घुस गया। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें