जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मेहता पार्क में देश में असहिष्णुता, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। अंत में मांगों संबंधी ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ी है। महंगाई भी चरम पर पहुंच गई है मगर केंद्र सरकार इन समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से फेल हो गई है।
कहा कि मांगों महंगाई पर अंकुश लगाने, सूखा राहत का तत्काल भुगतान करने और सूख से प्रभावित जिले के किसानों को आर्थिक मदद के साथ ही आजमगढ़ को सूखा घोषित करने की जरूरत है।
कहा कि महराजगंज की घटना के बाद अब पुलिस निर्दोषों का उत्पीड़ऩ कर रही है। कहा कि उत्पीडऩ तत्काल बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
धरने में लालसा राय, राजमंगल सिंह, चंद्रपाल यादव, त्रिभुवन दूबे, यदुनाथ, सुनील कुमार सिंह, बेलाल अहमद, सुरेंद्र सिंह, रन बहादुर सिंह, ओंकार पांडेय, ओमप्रकाश राय शामिल थ्ाे।