फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका दफ्तर घेरा अध्यक्ष के खिलाफ नारे

Fri, 06 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित की समस्याओं को लेेकर आम आदमी पार्टी की जनपद इकाई ने गुरुवार को नगर पालिका का घेराव किया। पालिकाअध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें 25 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। 10 दिन में जन समस्याएं दूर नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी जन समस्याओं को लेकर नगर के 25 वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। लोग नगरपालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 

लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए पालिका का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। बंद पड़े शौचालयों का कोई पुरसाहाल नहीं है। कई वार्डों में बंदर और छुट्टा पशुओं का रात-दिन आतंक रहता है।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान के दौरान यह बात भी सामने आई की खुद के लाभ के चक्कर में  अच्छी-खासी गलियों को तोड़कर फिर से इंटर लाकिंग कराई गई।

उन्होंने प्रत्येक मुुहल्ले में फागिंग कराने, 30 से 40 घरों के बीच कूड़ेदान रखने, नियमित कूड़ा उठाने, बंदरों और आवारा जानवरों को पड़ने की मांग की।

कहा कि यदि दस दिन में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आई तो आप उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर प्रशांत राय, तेजबहादुर यादव, मनीष कुमार राय, रविंद्र यादव, प्रदीप राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें