वन टाइम टैक्स जमा
करने की मांग को लेकर आटो रिक्शा चालक समिति ने सोमवार को एआरटीओ आफिस का
घेराव किया। आफिस में किसी अधिकारी के न मिलने पर मांगों संबंधी ज्ञापन
कर्मचारी को सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि 28
अक्तूबर को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और परिवहन मंत्री के नाम से पुरानी
गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स समाप्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था।
इसके
लिए पूरे उत्तर प्रदेश में जगह-जगह आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया गया था।
जिस पर सरकार ने संगठनों की मांग पर वन टाइम टैक्स के शासनादेश को वापस
लेते हुए नया शासनादेश आरटीओ आफिसों को भेजा था लेकिन अभी किसी भी वाहन
मालिक से न तो कोई टैक्स लिया जा रहा है और ना ही सालाना टैक्स के बारे में
कोई कार्रवाई की जा रही है।
पूछने पर हमें बताया जा रहा है कि अभी
कंप्यूटर में फीडिंग नहीं हुई है। उधर, सड़कों पर गाड़ियों का चालान किया
जा रहा है। महामंत्री छोटेलाल, कोषाध्यक्ष विरेंद्र यादव और संगठन मंत्री
शाहिद अहमद ने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आरटीओ आफिस के
सामने आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा।
इस मौके पर प्रभु
नारायण पांडेय प्रेमी, हलधर दुबे, कैलाश यादव, वरुण शर्मा, शंभू राम,
मुहम्मद उजैर, रियाज अहमद, मुकेश वर्मा, नन्हे मौजूद हुए।