फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूल जा रही बाइक सवार छात्रा की ट्रेलर से कुचलकर मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
मुबारकपुर में हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मुबारकपुर क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल जा रही छात्रा तहजीब (16) की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई रेयाज (15) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया।
मुबारकपुर नगर के पुरा रानी मोहल्ला निवासी गुलरेज अजीजी की पुत्री तहजीब चचेरे भाई रेयाज (पुत्र हुमायूं कबीर) के साथ मुबारकपुर स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन

मृतका के चाचा हुमायू कबीर अजीजी की तहरीर के अनुसार, ट्रेलर की चपेट में आने से रेयाज दूर जा गिरा, जबकि तहजीब ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर दब गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रेयाज को उपचार के लिए सीएचसी मुबारकपुर पहुंचाया। छात्रा के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं।
वर्जन
छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। तभी ट्रेलर को बाइक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई। हालांकि, परिजन की तहरीर के आधार पर उनके बताए घटनाक्रम के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन विवेचना के दौरान जो साक्ष्य मिलेंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ईश्वर लाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी सदर।
मृतका के चाचा ने तहरीर दी है कि दोनों बच्चे पैदल ही जा रहे थे, तभी ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में तहजीब की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहां तक बाइक से हादसा होने की बात है, तो विवेचना में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि ऐसा कुछ पाया जाता है, तो अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।- शशि चंद्र चौधरी, थाना प्रभारी मुबारकपुर।
-इनसेट
हादसे का वीडियो वायरल
मुबारकपुर के कटरा मोहल्ले में ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा तहजीब की मौत के मामले में हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतका के चाचा हुमायू कबीर अजीजी की तहरीर के अनुसार, दोनों बच्चे पैदल स्कूल जा रहे थे, जबकि वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाइक से ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें