फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में सेनेटाइजर व मास्क की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य महकमा कोरोना से जंग को पूरी तरह से तैयार होने का भले ही दावा कर रहा है। लेकिन उसकी आधी-अधूरी तैयारी धीरे-धीरे कर सामने आने लगी है। आम जनता को छोड़े अपने कर्मचारियों के लिए मास्क व सेनेटाइजर का इंतजाम मंडलीय अस्पताल प्रशासन नहीं कर सका है। वार्डो में तैनात कर्मचारियों, स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय को प्रतिदिन मात्र 50 ग्राम सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। मास्क तो मात्र आइसोलेशन वार्ड के कर्मियों को ही उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरों का देखते हुए पूरे देश में व दुनिया में हलचल तेज है। स्वास्थ्य महकमा लगातार यह दवा कर रहा है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए उसकी तैयारी पूरी है। सारे संसाधन पर्याप्त मात्रा में है। वहीं सिर्फ मंडलीय अस्पताल की बात की जाये तो यहां नियमों की जम कर अनदेखी हो रही है। महकमा भले ही हाथों को बार-बार साफ रखने की सलाह दे रहा है लेकिन अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सेनेटाइजर न के बराबर ही उपलब्ध है। आम जनता को छोड़े अस्पताल प्रशासन अपने कर्मचारियों को ही अब तक मास्क उपलब्ध नहीं करा सका है। प्रत्येक वार्ड के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रतिदिन मात्र पचास ग्राम सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक बॉटल सेनेटाइजर रखा जाना चाहिए लेकिन स्टोर इंचार्ज व नोडल डॉक्टर नाप कर मात्र 50 ग्राम ही उपलब्ध करा रहे है। मास्क की व्यवस्था सिर्फ आइसोलेशन वार्ड में तैनात किये गये कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया है।
मास्क व सेनेटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वार्डो में सेनेटाइजर रखवा दिया गया है, वहीं मास्क प्रतिदिन कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। एक साथ सारे सामान वार्डो में इसलिए नहीं दिया जा रहा है कि लोग उसे स्टोर न करने लगे। डॉ. एसकेजी सिंह, एसआईसी, जिला-मंडलीय अस्पताल, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें