चाय पर चर्चा के दौरान अपना पक्ष रखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा के दौरान मतदाताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर उनके मुद्दे व उम्मीदों को जानने का प्रयास किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने विचार खुलकर रखे।
चर्चा के दौरान कुछ मतदाताओं ने सपा का विरोध किया तो कुछ ने वर्तमान सरकारी की। यहां विवेक सिंह कहते हैं कि आजमगढ़ गंगा जमुनी तहजीब का जिला है, लेकिन सपा इसे बिगड़ने नहीं देगी। निरहुआ ने कहा था अखिलेश यादव जहां से चुनाव लड़ेंगे वहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें कन्नौज जाना चाहिए लड़ने के लिए।
वहीं नीरज सिंह कहते हैं कि सपा ने कहा था आजमगढ़ में यूनिवर्सिटी की जरूरत नहीं है, लेकिन भाजपा ने दी। वहीं चर्चा में मौजूद दीपेश ने कहा कि सपा ने आजमगढ़ नहीं बलिया में यूनिवर्सिटी दे दी। आजमगढ़ को यह लोग अपने परिवार की सीट बना दिए क्या आजमगढ़ में कोई यादव नहीं है लड़ने लायक।