फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईलेवल प्लेटफॉर्म में अपग्रेड होगा सठियांव व फरिहा रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
फरिहा रेलवे स्टेशन पर लो लेवल प्लेटफॉर्म। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे ने अब छोटे स्टेशनों में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अब यहां भी प्लेटफॉर्म को ऊंचा किया जाएगा। जनपद के सठियांव व फरिहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को हाईलेवल में अपडेट किया जाएगा। डिवीजन से इसकी स्वीकृति भी मिल गई है। प्लेटफार्म को ऊंचा करने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में सहूलियत मिलेगी। चढ़ते समय होने वाली दुर्घटनाओं से कमी आएगी।
विज्ञापन

सठियांव रेलवे स्टेशन व फरिहां रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म आज भी लो लेवल है। जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते समय असुविधा होती है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म की आवश्यकता होती है, क्योंकि रेल के डिब्बे का निर्माण में बड़े आकार के पहियों, व्हील और कई अन्य उपकरण जैसे ब्रेकिंग सिस्टम, बैटरी कपलिंग सिस्टम और शॉक ऑब्सेवर्स का उपयोग किया जाता है। जिससे ट्रेन के डिब्बे की ऊंचाई सतह से लगभग एक मीटर हो जाती है। ऐसी स्थिति में लो लेवल प्लेटफार्म से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में असुविधा होती है। जबकि, हाई लेवल प्लेटफार्म से यात्री ट्रेन में आसानी से चढ़ जाते हैं क्योंकि रेलवे प्लेटफॉर्म को ट्रेन के डिब्बे के गेट की सतह के लेवल में तैयार किया जाता है। साथ ही हाई लेवल प्लेटफॉर्म सुरक्षा की दृष्टि से भी लाभदायक है, क्योंकि प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रेन के बीच गैप कम होता है, जिससे यात्रिओं के गिरने की संभावना कम होती है।
600 मीटर लंबा होगा प्लेटफार्म
आजमगढ़। सठियांव व फरिहां रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म लो लेवल है। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे समस्या को संज्ञान में लेते हुए प्लेटफार्म को हाईलेवल बना रहा है। अब यह प्लेटफार्म 600 मीटर लंबा बनेगा। इसकी चौड़ाई करीब सात मीटर होगा। वहीं ऊंचाई करीब 84 सेमी होगा। प्लेटफार्म बनाने पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सठियांव व फरिहा रेलवे स्टेशन अभी लो लेवल है। अब इसे हाईलेवल किया जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते समय काफी सहूलियत मिलेगी।
आरके सिंह, आईओडब्ल्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें