फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : 'संजू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं' के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट, लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Mar 2024 08:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Sanju Murder Case In Azamgarh : संजू हत्याकांड से नाराज लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप हत्यारों को फांसी देने की मांग की। संजू प्रजापति की अंबेडकर नगर में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी संजू हत्याकांड से नाराज लोगों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सगड़ी तहसील के कप्तानगंज कस्बे के पुरानी बाजार निवासी संजू प्रजापति की अंबेडकर नगर में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर लोग आक्रोशित हैं। सोमवार को कप्तानगंज कस्बे से काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा संजू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, संजू के हत्यारों को फांसी दो आदि नारे लगाए जा रहे थे। 

इस दौरान लोगों ने कहा कि हत्या के मामले में दो लोगों सुरेंद्र गुप्ता और गुलशन गुप्ता की गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ अरोपी अज्ञात हैं जिनका पता अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी द्वारा पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी जा रही है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की गई। इस मौके पर विकास प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, हरिबदन प्रजापति, सुनील प्रजापति, संदीप प्रजापति, रोशनी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें